कटकमसांडी (हजारीबाग)। किसानों के भारत बंदी को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सह पूर्व अध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लंबे समय से संघर्ष कर कर रहे है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि तीन कृषि कानून किसान के हित में नहीं है। यह काला कानून हैं। कांग्रेस पार्टी कहा कि शुरू से ही किसानों के आंदोलन का समर्थन करती रही है।27 सितंबर को किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा भारत बंद का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। इसलिए कटकमसांडी के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान बंद को अपना पूरा सहयोग किया। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रखंड प्रभारी मनोज मोदी ने लोगों से अपील कर कहा कि किसानों के झंडे तले किसानों के बंद को सफल बनाने में सहयोग किया जाए। इस भारत बंद को सफल बनाने में कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, जिला महासचिव रंजीत यादव, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, शंभू यादव, बबलू सिंह, परमेश्वर सिंह भोक्ता, रामेश्वर महतो, राज किशोर सिंह, मुमताज शाह आलम, झमन सिंह भोक्ता सहित कांग्रेस का सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now