खूंटी। सायको थाना के सायको बाजार टांड़ में हुए गोलीकांड के आरोपित हाड़ी मुंडा उर्फ सनिका मुंडा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। रविवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि 24 अगस्त को सायको बाजारटांड में गोलीबारी हुई थी, जिसमें विजय टोपनो की मौत हो गयी थी, जबकि सुखराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोलीकांड के उद्भेदन के लिए एसपी आलोक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। रविवार को कोजरांग और एटकेडीह गांव के पास जंगल में छापामारी कर हाड़ी मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि हाड़ी मुंडा हार्डकोर नक्सली है। सायको गोलीकांड के अलावा वह आड़ा घाटी में ट्रक चालक को जिंदा जलाने का भी नामदर्ज अभियुक्त है। उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार हाड़ी मुंडा कोजरोंग गांव के तुराम मुंडा का बेटा है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अनुराग राज, एसडीपीओ आषीष कुमार महली, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बीएस परिहार, एसी विकास कुमार जायसवाल, इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, राजेष रजक, सतेंद्र सिंह, नरसिंह मुंडा, सुदर्षन महतो व सषस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now