हजारीबाग। शनिवार को दहेज मुक्त झारखंड संस्था के पदाधिकारियों ने हजारीबाग के नए आरक्षी अधीक्षक मनोज रत्न चौथे को मोमेंटो देकर स्वागत किया। शहर के समाजसेवी बाबर कुरैशी ने बुके देकर स्वागत कर कहा कि शहर की विभिन्न जनहित कार्यो में संस्था के सदस्य गण बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते आ रहे है। सदस्यो ने आरक्षी अधीक्षक को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। साथ ही संस्था के द्वारा लिखित पत्र सौंपा गया, जिसमें महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व अत्याचार पर बताया गया कि जिले के सभी थानों को निर्देश दिया जाय कि जो भी महिला हिंसा की शिकार है और अगर वो थाने जाती है तो तुरंत आरोपित पर कार्रवाई किया जाय। आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि सामाजिक हित में संस्था द्वारा उठाया जा रहा कदम सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की टीम आपलोगो को इस कार्य मे मदद जरूर करेगी। आज के इस स्वागत कार्यक्रम में दहेज मुक्त झारखंड के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. आनन्द कुमार शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी बाबर कुरैशी, प्रदेश सचिव मोनालिसा लकड़ा, सदस्य रेखा रानी, अल्पसंख्यक के जिला सचिव मो. कासिफ सहित अन्य उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now