हजारीबाग। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, झारखंड प्रदेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित कार्निवाल हॉल में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन कर इसे भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी के नेतृत्व में नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की सहित आधा दर्जन से अधिक महिला कार्यकर्ता यहां पहुंची और कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को उनके 56 वें जन्मदिन की बधाई देने झारखंड विधान सभा परिसर पहुंची जहां उन्हें सभी ने एक-एक करके पुष्प गुच्छभेंट कर उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां से सभी गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल के आवास पहुंचे जहां सदर विधायक मनीष जायसवाल और गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल की उपस्थिति में महिला दिवस के अवसर पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ और इसके माध्यम से भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी 14 मार्च को जिला स्तर पर एवं 17 मार्च को प्रखंड स्तर पर महिला दिवस कार्यक्रम मनाने को लेकर संगठनात्मक चर्चा- परिचर्चा भी हुई। मौके पर विशेष रूप से भाजपा हजारीबाग मेयर रोशनी तिर्की,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, महामंत्री सत्यभामा, उपाध्यक्ष ज्योत्सना देवी, मनोरमा राणा,लीला देवी, रीना राय भट्ट, मोनालिसा लकड़ा, मीरा मेहता, वार्ड पार्षद सोनी कृष्णा छेत्री, जिला मीडिया प्रभारी सुषमा विश्वकर्मा सहित अन्य महिला कार्यक्रता मौजूद रही।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now