PATNA: दीघा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की केंद्र सरकार की घोषणा का स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने स्वागत किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताया है।
शुक्रवार को जारी बयान में डॉ. चौरसिया ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया द्वार खोलेगा। लंबे समय से यहां लोग केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे थे जो अब पूरी होने जा रही है। इससे न केवल विद्यार्थियों को लाभ होगा बल्कि दीघा में शैक्षणिक माहौल और मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा सुविधा उपलब्ध होगी।
केंद्रीय कैबिनेट ने राज्य में 19 केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की है जिसमें दो पटना जिले में हैं। सूची में दीघा के अलावा वाल्मी का भी नाम है।


