रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कपिलदेव मैदान के पास शनिवार को एक बाइक में अचानक आग लग गई। घटना में बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
यह भी पढ़े : लातेहार में इनामी नक्सली कमांडर मृत्युंजय भुइया समेत दो माओवादी गिरफ्तार, एके-47 और कारतूस बरामद
शुरुआती जांच के अनुसार, बाइक में आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। युवक ने जैसे ही धुआं निकलता देखा, तुरंत बाइक सड़क किनारे रोक दी और स्वयं सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई।
अरगोड़ा थाने की पीसीआर टीम को आग लगने की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची थी, लेकिन बाइक सवार युवक ने अभी तक थाने में इस घटना का कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है।


