स्वदेश टुडे
बड़कागांव सांढ़ छपेरवा में हो रहे 9 दिवसीय 1008 हनुमंत एवं बाबा विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित महायज्ञ में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। यज्ञ मंडप पहुंचकर श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। वही कथा का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें कथावाचक मानस मंजरी वीणा मिश्रा ने कहा की भजन ही जीवन का आधार है। भक्ति व भजन जीवन में सबसे जरूरी है, भौतिक वस्तुओं का सुख हम भले ही इस जीवन में ले सकते है, परंतु हमारी मुक्ति का एक मात्र साधन भजन ही है। बिना भाव का भजन निष्फल होता है। लेकिन भजन अगर भाव सहित किया जाय तो भगवान आज भी इसका फल देने आते है। इस कालिकाल में मनुष्य का मन भजन में नही लगता ।राम नाम की महिमा के बारे में भी उन्होंने विशेष प्रकाश डाला।उन्होंने बताया की प्रभु राम ने तो गिने चुने लोगो का उद्धार किया था। पर राम के नाम ने तो करोड़ों पापियों का उद्धार किया है।राम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया की सुंदर चरित्र होने के कारण ही भगवान पुरुषोत्तम राम कहलाए।मानव जीवन की सुंदरता सुंदर चरित्र से ही होती है। इस दौरान बीच-बीच में सुंदर भजन के साथ सुंदर झांकी भी प्रस्तुत किया गया ।भारी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में कथा श्रवण करने आए थे।बहुत आनंदित हो रहे थे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था।भगवान श्री राम नाम के जयकारे से पंडाल गुंजायमान हो उठा।मौके पर यज्ञ चार्य जय नन्दन मिश्रा,आचार्य पंडित ऋषि राज वेद व्यास मिश्र, आचार्य शिव राम पांडेय, आचार्य राधिका पाण्डेय ,पंडित आदर्श शास्त्री, पंडित विश्वेश्वर पाण्डेय, पंडित रूपम आचार्य,आचार्य अभिषेक पाण्डेय, पंडित मंटू आचार्य, आचार्य अर्जुन पाण्डेय,पंडित सुशील पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने गांव क्षेत्र में सुखी शांति धन -धान्य व ज्ञान की वृद्धि के लिए यज्ञ मंडप में मंत्र उच्चारण कर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय किया।