kodarma : डोमचांच वन क्षेत्र अंतर्गत खरखार पंचायत के कटरिया टांड स्थित बंभनी पहाड़ी के आसपास जंगल में दिन शनिवार को आग लग गई। आग लगी से पेड़ जल कर नष्ट हो गया। खरखार मे आग लगी से हजारों की लागत से लगी फ़सल भी जलकर नष्ट हो गया। वन क्षेत्र अंतर्गत खरखार जंगल अचानक आग लग गई। इस आग लगी से सैकड़ो पेड़ – पौधा जलकर राख हो गया. साथ ही कई पंक्षी भी जल गए। खबर लिखे जाने तक आग लगी हुई थी। बता दें की कई जगह महुआ चुनने के लिए लोग आग लगा देते हैं तो कई जगह गर्मी के कारण आग लग जाती है. जिससे सैकड़ो पेड़ – पौधे व फ़सल जलकर नष्ट हो जाता है। बता दें की प्रखंड क्षेत्र मे आए दिन आगलगी की घटना घट रही है। एक सप्ताह पूर्व भी बंभनी पहाड़ मे आग लगी थी।
Previous Articleमधुमक्खियों के हमले से बीस से अधिक बच्चे घायल
Next Article डीजे पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई





