जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में एक बार में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। इन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के एक बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है।