कटकमसांडी (हजारीबाग)। नवयुवक क्लब द्वारा ढौठवा के मकईया टांड में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहला मैच ढौठवा तथा महुगांई के बीच खेला गया। दूसरी टीम शहरजाम एवं लावाकुदर के बीच खेला गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि करण जायसवाल ने कहा कि खेलकूद के प्रति प्रत्येक युवाओं में रूचि होना चाहिए। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास में वृद्धि होती है। विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सह बिरसा मिशन कॉलेज के प्राचार्य अजीत कुमार दास ने कहा कि खेल से युवा वर्ग राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकतू है। यह रोजगार के द्वार भी खोलता है। मौके पर मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, भाजपा महामंत्री अरविंद यादव, मुखिया शेर मोहम्मद खान, पंचायत समिति जयप्रकाश केसरी, पूर्व पूर्व पंसस विजय दांगी, पूर्व सरपंच वासुदेव यादव, सहदेव यादव, सुमन राय, नरेश पासवान, प्रमुख यादव, मिथिलेश राणा, सतीश कुमार सहित पंचायत के सैकड़ों लोग व खेलप्रेमी मौजूद थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





