बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के पचफेडी चौक से मैराथन दौड़ के आयोजन को लेकर झारखंड युथ फेडरेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर युथ फेडरेशन के नवयुवक पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव से मिलकर मार्गदर्शन लिया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि झारखंड युथ फेडरेशन के युवाओं का पर्यावरण संरक्षण को लेकर अच्छी पहल है, इसलिए आप युवा वर्ग से अपील करना चाहूंगा कि अगामी 17 अक्टुबर को क्षेत्र के सभी युवा वर्ग उक्त मैराथन दौड में अधिक लोग भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावें और सफल प्रतिभागी पुरुस्कार प्राप्त करें ।मौके पर बरकट्ठा मुखिया संघ अध्यक्ष बंसत साव,सलैया मुखिया गोपाल प्रसाद, महेश मंडल,झारखंड युथ फेडरेशन के अध्यक्ष सौरव कुमार,सदस्य मुन्ना दास, विकास कुमार , रामवृक्ष यादव,मोहन राना,रामनरेश यादव,धानेश्वर यादव,देवेन्द्र पांडेय,नरेश पांडेय ,लक्ष्मण यादव समेत अन्य लोग शामिल थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



