रांची। राजधानी से सटे ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा चिड़ियाघर की बाघिन अनुष्का ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसी बाघिन ने दो वर्ष पहले भी तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से दो अभी भी जीवित हैं। किसी चिड़ियाघर में बाघिन का गर्भवती होना और शावकों को जन्म देना रेयर घटना होती है। पर, यहाँ के प्राकृतिक वातावरण और बेहतर रख रखाव के कारण ऐसा संभव हो पाया है। इस चिड़ियाघर में सात बाघ थे, पर अब इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गयी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



