kodarma: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाबागी में दिन रविवार को तारपीन तेल पीने से दो बच्चे बीमार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार राजाबागी निवासी पवन दास अपने घर में दरवाजे पर पेंट कर रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल जैसी दिखने वाली तारपीन तेल की बोतल घर में रखी थी, जिसे उनके दोनों पुत्र 6 वर्षीय रेहान कुमार और 4 वर्षीय सिद्धांत कुमार गलती से पी गए। तेल पीते ही दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घबराए परिजन तुरंत बच्चों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। घटना के बाद परिजनों ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की पहुंच से दूर इस तरह के रसायन और खतरनाक तरल पदार्थ रखें।
Previous Articleझारखंड में इस तारीख को दस्तक देगी कड़ाके की ठंड
Next Article चोरों का आतंक,तीन घरों में हाथ साफ, दहशत


