Jharkhand| पलामू छतरपुर प्रखंड के पंचायत सचिवालय भवन हुटूकदाग के मोड पर दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस घटना में छह व्यक्ति घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सिर, पैर, और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना स्थल पर घायल व्यक्तियों की पहचान जमुवा खरडिहा के निवासियों के रूप में की गई है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





