रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बुधवार को जेल मोड़ पहुंचकर झारखंड आंदोलन के नेता वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यांर्पण किया। मौके पर सोरेन ने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों के सपनों को पूरा करने का वक़्त अब आ गया है। जनता ने जिस उम्मीद के साथ महागठबंधन को जनादेश दिया है, उसे पूरा करने का काम किया जाएगा। शहीद निर्मल महतो की यह 69 वीं जयंती है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



