kodarma : प्रखंड क्षेत्र सहित कोडरमा जिले व आसपास के कई जिलों में ट्रेजर एनएफटी (नॉन- फंजिबल टोकन) के नाम पर
डिजिटल धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस ऑनलाइन जालसाजी में कई जनप्रतिनिधि समेत हजारों लोगों को लाखों करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ितों का अनुमान है कि उन्हें लगभग करोड़ रुपये का सामूहिक नुकसान हुआ है। इस धोखाधड़ी में पीड़ितों को ट्रेजर एनएफटी नामक एक आभासी संपत्ति में निवेश करने के लिए लुभाया गया। जालसाजों ने उन्हें बताया कि यह डिजिटल संपत्ति तेजी से मूल्य में बढ़ रही है, और जल्द ही उनके निवेश पर ग्राहक लोगों को लगाया करोड़ों का चुना Treasure नेट रिटर्न मिलेगा। डोमचांच प्रखंड के कई लोग, इस आकर्षक प्रस्ताव के बहकावे में आ गए और उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई इस आभासी बाजार में लगा दी। इस डिजिटल डकैती का शिकार कई समाजसेवी व आम लोग भी हुए हैं. जानकारों के माने तो कोडरमा जिला के लोगों को करोड़ रूपए का समूहिक आर्थिक नुकसान हुआ है। कोडरमा वासियों ने इस जालसाजी में अपनी गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा निवेश किया था जो अब डूब चुका है। वहीं कई लोगों का कहना है की कंपनी अभी डूबा नहीं है बल्कि कुछ नियम चेंज हुआ है. जैसे की पहले कंपनी 96 घंटे मे राशि निकाशी होती थी परंतु अब 360 घंटे के बाद निकाशी होती है. जानकारी के अनुसार यह भी बात सच है की 25 मार्च से विड्रॉव होने के बाद किसी का राशि निकाशी नहीं हुआ है।
Previous Article बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, पांच बाइक जब्त
Next Article इस मंदिर में पूरी होती है संतान प्राप्ति की इच्छा!


