रांची। राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत अब आयोग ने राज्य के नगर निकाय की सीटों के आरक्षण पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। रांची नगर निगम के मेयर का सीट अब अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को जारी कर दी है।
झारखंड में नगर निकाय की चुनावी तैयारियों में राज्य निर्वाचन आयोग जुटा हुआ है। इसी के तहत अब आयोग ने राज्य के नगर निगमों की सीटों के आरक्षण पैटर्न में बदलाव किया है। रांची नगर निगम की सीट पर अब एसटी नहीं, एससी वर्ग (महिला या पुरुष) का चेहरा नजर आयेगा। इसी प्रकार देवघर नगर निगम की सीट महिला के लिए अनारक्षित कर दी गयी है।
धनबाद और चास (बोकारो) नगर निगम सीट भी महिलाओं के लिए (अनारक्षित) तय की गयी है। मेदिनीनगर (पलामू) नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम में भी महापौर की सीट अनारक्षित कर दी गयी है। आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला खरसावां) में मेयर का पद एसटी वर्ग (महिला) के लिए जबकि मानगो नगर निगम (पूर्वी सिंहभूम) की सीट अनारक्षित (पुरुष, महिला) कर दी गयी है।
लिस्ट देखें-
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now