कांग्रेस के शासनकाल में उपेक्षित रहा झारखंड
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगमन की पूर्व संध्या पर कहा कि 12 सितंबर का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस दिन न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की सबसे बड़ी पंचायत के भवन को राज्य की जनता को समर्पित करेंगे, बल्कि संथालपरगना में बंदरगाह की शुरुआत भी करेंगे जिससे दशकों से उपेक्षित संथाल में व्यापार और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इसके अतिरिक्त किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए अपनी तरह की पूरे विश्व में अनूठी पेंशन योजना की भी शुरुआत करेंगे।
प्रतुल ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए 10 वर्षों के अपने शासनकाल में मनमोहन सिंह सिर्फ एक बार झारखंड आए थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ 5 वर्ष और 100 दिनों में एक दर्जन बार झारखंड आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं 5 वर्ष और 100 दिनों में राहुल गांधी सिर्फ तीन बार झारखंड आए हैं। ये उदाहरण स्पष्ट दिखाता है कि कांग्रेस की प्राथमिकता सूची में झारखंड बहुत नीचे है और उसे यहां की जनता से कोई लगाव नहीं है। प्रतुल ने कहा कि इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जैसी दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत झारखंड से करके इस प्रदेश की जनता के प्रति अपने स्नेह को दिखा चुके हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आम जनता में अपार उत्साह है और कार्यक्रम स्थल पर रिकॉर्ड भीड़ उमड़ेगी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now