रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा 12 सितंबर झारखंड के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से देश को तीन बड़ी योजनाओं की सौगात देंगे। यह झारखंड के लिए गौरव का पल है। प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर झारखंड विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के 19 साल बाद झारखंड को अपना विधानसभा भवन मिलेगा। भारत की श्रेष्ठ विधानसभा का निर्माण झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रघुवर दास की इच्छाशक्ति का परिणाम है। इसके साथ ही साहेबगंज के बंदरगाह की शुरुआत करेंगे। इससे विदेशी बाजारों तक झारखंड की पहुंच हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय पटल पर संथाल परगना का बंदरगाह स्थापित होगा। इसके निर्माण से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
सांसद सेठ ने कहा कि व्यापारियों को नई मंडी मिल जाएगी। पर्यटन की दृष्टि में भी झारखंड काफी समृद्ध होगा। साथ ही प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, खुदरा दुकानदारों एवं छोटे व्यापारियों को भी प्रधानमंत्री मोदी सौगात देंगे। दुकानदार और स्वरोजगारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना और 462 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का भी शुभारंभ होगा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now