Baliapur : आस्था फिल्म्स के सौजन्य और ऑल इंडिया एससी, एसटी, बीसी इंपयाज कौंसिल के बैनर तले झारखंड कलाकार सम्मान समारोह 2026 सीजन 3 का आयोजन निरसा के मुगमा में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उदघाटन बलियापुर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने फीता काट कर किया। ये कार्यक्रम आस्था फिल्म्स के ऑनर दिलीप कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ। झारखंड कलाकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में झारखंड के जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद, बंगाल आदि जगहों के सैकड़ों कलाकार पहुंचे। कलाकारों ने सिंगर, डांसर, वादक, लेखक, कैमरामैन, कमेडियन, डायरेक्टर आदि कोटि के लोग पहुंचें। इस सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा कलाकारों को शॉल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रमुख ने कहा कि ये स्थानीय कलाकार झारखंड के क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है, हमलोगों को इनका सपोर्ट करना चाहिए। मौके पर आस्था फिल्म्स के ओनर कुमार दिलीप, सुमंतो बाउरी, लक्ष्मीकांत बाउरी, प्रभुनाथ पासवान, डब्लू बाउरी, काजल, एवती सिंह, मनोज राजवंशी, शिबू, विक्रम रवानी, गंभीर रविदास, मिथुन दा, सूरज जिन्दगी, सोनी, मोनिका सिंह, कमलेश रजवार सहित सैकड़ो कलाकार मौजूद थे।
Previous Articleपहली बार इस राज्य के विमान से उड़ान भरेंगे 70 बच्चे
Next Article झारखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट



