Kendua: बीसीसीएल की पीबी एरिया के केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत खैरा में संचालित आउटसोर्सिंग के पानी टैंकर में भीषण आग लगने टैंकर पूरी तरह से जलकर हुई खाक । घटना के संबंध में बताया जाता है कि कथित पानी टैंकर चालक दिन के 12,30 बजे टैंकर लेकर लगभग 200 फिट की ऊंचाई ओबी में लगी आग पर पानी का छिड़काव करने गया था कि तभी टैंकर के आगे की पहिए में अचानक आग लगने से पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पाकर अन्य कर्मी बचाव के लिए दूसरी टैंकर लेकर घटना स्थल पहुंचे तबतक टैंकर जलकर खाक हो गई। टैंकर चालक किसी प्रकार सुरक्षित बाहर निकल गया। वहीं इस घटना को लेकर सूत्रों का कहना है कि इस कंपनी द्वारा खनन के दौरान यहां डीजीएमएस के नियमो का अनुपालन नही किया जा रहा है जिससे आज रविवार को हुई बिना नंबर के टैंकर जलने की इस घटना ने कंपनी की पूरी पोल पट्टी खोल दी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



