रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने मंगलवार को दी।



