रांची। मौसम वैज्ञानिक राजन चौधरी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान से होनेवाली बारिश में गुरुवार से कमी आयेगी और मौसम के साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 19 सितंबर तक बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हवा की गति सात से दस किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



