खूँटी । जिले के मारंगहादा थाना अंतर्गत बड़ा सरले गांव के एक कटहल पेड़ से एक नाबालिग लड़की का लटकता हुआ शव मिला। यह लटकता हुआ शव हितुटोला निवासी बैरंगी स्वांसी की नाबालिग बेटी विनीता कुमारी के रूप में की गई। जिसे उसके कथित प्रेमी बबलू मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा के द्वारा 15 दिन पहले उठाकर ले जाया गया था। तब से उसकी बेटी उसके साथ बड़ा सरले गांव में ही रह रही थी। मृतका के पिताजी बैरंगी ने मारंगहादा पुलिस को बताया कि विगत दिसंबर से उसके साथ प्रेम सम्बन्ध हुआ था। उसने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर कई बार मना भी किया गया था और पंचायती भी हुई थी। लेकिन वह नहीं मानता था। और बीच-बीच में आकर ले जाता और फिर पहुंचा रखता था। पुलिस ने बताया कि मृतिका के पिताजी बैरंगी स्वांसी के द्वारा लिखित बयान देने पर उसके प्रेमी बड़ा सरले गांव निवासी बबलू मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा के उपर हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसके मौत के पीछे क्या कारण है या मार कर टांग दिया गया था। या आत्महत्या करने को मजबूर किया गया। यह तो पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। इसके बाद से बबलू फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, पुलिस ने नाबालिक लड़की का शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now