रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के एक गारमेंट फैक्ट्री में लॉक डाउन के समय झारखंड की 200 लड़कियों से मारपीट कर काम लिए जाने वाली खबर पर संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार के स्थानिक आयुक्त, दिल्ली को इस मामले हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निदेश दिया। जिसपर कार्रवाई करते हुए स्थानिक आयुक्त, दिल्ली ने सूचित किया है कि इस हेतु कार्रवाई की गई एवं सभी लड़कियों को सुरक्षित रखा गया है। साथ ही उनके रहने और खाने की समुचित व्यवस्था भी कर दी गई है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



