कोडरमा। जिले में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 40 से 50 यात्री घायल हो गए।
हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। बताया गया कि श्रद्धालुओं से भरी सफारी ट्रैवल्स की बस बासुकीनाथ धाम से दर्शन और जलाभिषेक करने के बाद राजगीर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास बस की एक अनियंत्रित ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में नेपाल के रौतहट जिले के रहने वाले 12 वर्षीय शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। श्रद्धालुओं ने देवघर और बासुकीनाथ धाम में दर्शन और जलाभिषेक किया था। इसके बाद उनका अगला पड़ाव राजगीर था।
इसी यात्रा के दौरान कोडरमा के सतगावां क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया।



