खूँटी। ‘‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर-थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर’’ थीम के साथ समाहरणालय में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह के आयोजन से संबंधित बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सितम्बर माह में आयोजित होने वाले पोषण माह से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाडा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2021 में मुख्य गतिविधि के रूप में कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें नजदीकी एम0टी0सी0 सेेंटर में भर्ती करवाना है। खूँटी जिला अन्तर्गत 840 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण करना। एनीमिया से ग्रसित किशोरियों की पहचान करना। स्वास्थ्य भारत अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाना इत्यादि गतिविधि पूरे सितम्बर माह में जिला स्तर से लेकर आंगनबाड़ी स्तर तक आयोजित किया जायेगा। इसी पोषण माह में मातृ वंदना सप्ताह का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें मातृ वंदना योजना से संबंघित गतिविधियों जानकारी ग्रामसभा/शहरी निकायों की बैठको में दी जायेगी सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों में इसकी प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसका उद्देश्य गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं उनके बच्चों को कुपोषण से बचाना मुख्य उद्देश्य है। सभी गतिविधियो को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशा निर्देश के अनुरूप आयोजित करने का निर्देश भी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, तेजस्विनी परियोजना के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, गैर सरकारी संस्था प्लान इंडिया के कर्मचारी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now