दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र में पहाड़िया किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित श्यामसुंदर मंडल को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने श्यामसुंदर के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एसटी-एससी एक्ट का मामला दर्ज किया है। आरोपी श्यामसुंदर मंडल गोपीकांदर गांव का ही रहने वाला है और दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गत रविवार को काठीकुंड के नकटी के लिए घर से निकली थी। उसके जीजा ने उसे बस में बिठाकर वापस घर भेज दिया। रविवार शाम तक जब बेटी घर नहीं आई तो उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रविवार रात करीब एक बजे श्यामसुंदर मंडल और एक अन्य युवक मैजिक वाहन में उनकी बेटी को लेकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गोपीकांदर में सड़क किनारे पड़ी हुई थी। पीड़िता की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन लोगों ने उसे रात में ही अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया।
पुलिस की पूछताछ में श्यामसुंदर मंडल ने बताया कि लड़की का उसने अपने स्तर से इलाज कराने का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे काठीकुंड के रिंची अस्पताल ले गया लेकिन चिकित्सक ने स्थिति को देखते हुए भर्ती नहीं किया। चिकित्सक परिजन को लाने की मांग कर रहे थे। थक-हारकर श्यामसुंदर पीड़िता को लेकर उसके घर पहुंचा और फिर परिजन उसे लेकर अमड़ापाड़ा पहुंचे। सोमवार की देर शाम पीड़िता के परिजनों ने लिखित शिकायत की। मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now