कटकमसांडी| कोरोना महामारी को लेकर लोग दहशत में हैं चारो ओर खौफ का मंजर है। लोग दहशत के साये में जीने को विवश हैं। शहर तो शहर अब गांवों में भी यह महामारी अपना पांव पसार चुकी है। कोई ऐसा दिन नहीं है, जहां कब्रिस्तानों में मुर्दें को दफनाते व शमशानों में शवों को जलाते नहीं देखा जा रहा है। ऐसे हालातों में मोबाइल की घंटियां बजते ही लोग एक अंजान अप्रिय खौफ से सिहर उठते हैं। इधर सैकड़ों मजदूरों के महानगरों से गांव वापसी को लेकर ग्रामीण चिंतित दिखाई दे रहे हैं। इनमें कई बीमार हालत में गांव पहुंच रहे हैं, जिनका इलाज झोला छाप डाक्टरों के माध्यम से हो रहा है। कोरोना पोजिटिव होने की स्थिति के बाद भी वे शहर में अपना इलाज कराने से कतरा रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के हेदलाग, गदोखर, झरदाग, आराभुसाई, महुगांय, बरगड्डा, डांड़ व पिचरी में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है। क्षेत्र के लोग इस महामारी को लेकर सशंकित हैं और खुद को घरों में क़ैद कर चुके हैं|
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



