बरकट्ठा| बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य मीना देवी ने बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र कोविड-19 सेंटर बनाने तथा बेड, आक्सीजन और जरूरी दवाओं को खरीदने के लिए पांच लाख रुपए की अनुशंसा उप विकास आयुक्त सह सचिव जिला परिषद को दी है। दो दिन पूर्व जिप प्रतिनिधि सह भाजपा किसान नेता केदार साव ने स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया था, जिसमें प्रभारी महोदय ने कमियों पर बात रखी थी। जिप सदस्य मीना देवी ने कहा कि, “इस भयंकर महामारी में आम लोगों के जीवन की रक्षा सर्वोपरि है, इस आपातकालीन स्थिति में विकास योजना स्थगित करते हुए विकास फंड राशि को कोरोना से बचाव के लिए उपयोग करने का निर्णय लिया है| बढ़ते केस तथा बदलते मौसम के वजह से सर्दी खांसी बूखार जैसी समस्या हो रही जिससे आम जन को परेशानी हो रही है| इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यथासंभव प्रयास कर रही हुं। चुकि यह राशि 15वें वित्त से है, उप विकास आयुक्त से निवेदन है कि जनहित मे इसे शीघ्र स्वास्थ्य विभाग को राशि आवंटित करने की कृपा की जाए।
जिप सदस्य मीना देवी ने कोरोना के इलाज हेतु सीएचसी बरकट्ठा को दिए 5 लाख रूपये
Previous Articleआकड़ों में हुआ उलट फेर, शुभेंदु ने ममता से छीना नंदीग्राम
Next Article मोबाइल की घंटी बजते ही सिहर उठते हैं लोग





