लखनऊ। महिलाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. यूपी में कोई भी व्यक्ति महिलाओं से छेड़खानी करते पकड़ा जाता है तो उसके पोस्टर पूरे शहर में लगेंगे. योगी सरकार ने इसी तरह का कदम नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हुई हिंसा के दौरान भी उठाया था. सरकार ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों का पोस्टर सड़कों पर लगवाया था.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





