चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए परिणामों का अधिकारिक ऐलान शुरू हो गया है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। अश्वनी शर्मा को 36164 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर आए कांग्रेस के अमित विज को 30177 वोट मिले हैं। अश्वनी शर्मा करीब छह हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। इसी प्रकार कपूरथला विधानसभा हलके से कांग्रेस के राणा गुरजीत सोढी चुनाव जीत गए हैं। अभी तक चन्नी कैबिनेट में राणा गुरजीत सोढी एकमात्र मंत्री हैं, जो चुनाव जीते हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



