हजारीबाग। कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सरकार के द्वारा दिए गए गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 51 वीं जन्म दिन सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया था। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख है। राहुल गांधी के जन्म दिन पर कोरोना महामारी के मद्देनजर कांग्रेस कार्यालय में मास्क और सैनिटाइजर तथा कटकम दाग प्रखंड में जरुरतमंदों के बीच खाद्य साम्रगी का वितरण किया गया । उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी निसार खान नें बताया कि खाद्य साम्रगी वितरण में राजीव गांधी पंचायती राज के जिला अध्यक्ष उदय कुमार साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यक्रम में मिथिलेश दुबे, साजिद हुसैन, गोविंद राम, मंसुर आलम, जावेद मल्लिक, राजू चौरसिय, नरेश गुप्ता, सुनिल सिंह राठौर, मजहर हुसैन, सुनिल कुमार ओझा, अजित कुमार सिंह, शारदा रंजन दुबे, खलील अंसारी, मुकेश प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, धनेश्वर प्रजापति, डोमन महतो, भरत राम, विशाल कुमार, अजय साव, बेनी प्रजापति, उपेन्द्र कुमार कुशवाह, मोसेमात जितनी देवी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now