हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को शहर के दिपुगढ़ा स्थित हाईटेक नर्सरी के सामने हजारीबाग मेडिकल हॉल का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा की मेडिकल बहुत ही पुनीत व मानवीय पेशा है या मेडिकल संचालकों से सदैव जनहित में बरकरार रखते हुए सेवा प्रदान करना चाहिए। प्रतिष्ठान संचालक उपेंद्र ठाकुर और मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की उचित दर पर सभी प्रकार की दवाई मिलेगी साथ ही कई विशेषज्ञ चिकित्सक यहां अपनी ओपीडी सेवा भी प्रदान करेंगे। मौके पर विशेष रूप से कटकमसांडी पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू सिंह, शल्य चिकित्सक डॉ. बीएन प्रसाद, जेनरल फिजिशियन डॉ निखिल आनंद, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय भूषण, आकाश मेहता, लखन ठाकुर, अमन कुमार, देवनारायण साव, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



