रांची: रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 29 नवंबर 2026 को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव हरमू रोड स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में होगा। इस चुनाव में 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के 11 निर्वाचित पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
चुनाव पदाधिकारी सुनील माथुर और सह चुनाव पदाधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव का परिणाम शाम 5 बजे तक आने की संभावना है।
Read more : झारखंड बोर्ड के छात्रों को राहत, 21 दिसंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
11 सदस्य चुनाव से और 4 होंगे मनोनीत
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में कुल 15 सदस्य होंगे। इनमें 11 सदस्यों का चयन चुनाव के जरिए होगा, जबकि चार सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। इसके बाद सभी 15 सदस्य मिलकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
सुबह 9 बजे से होगी आमसभा
चुनाव से पहले 29 नवंबर को सुबह 9 बजे एसोसिएशन की आमसभा आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे तक चलेगी। इसमें सत्र 2025-26 के आय-व्यय का पूरा विवरण सदस्यों के सामने रखा जाएगा।
मीडिया को भी किया गया आमंत्रित
RGTA की ओर से चुनाव कार्यक्रम में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों तथा छायाकारों को आमंत्रित किया गया है। एसोसिएशन के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होकर चुनाव की खबरों का संकलन करने की अपील की है।





