हजारीबाग। हर चेहरे पर मास्क ज़रूरी सुनिश्चित करने के प्रण पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल अडिग है। उन्होंने घोषणा किया था कि दो लाख मास्क का क्षेत्र में वितरण कराएंगे। इसके लिए उन्होंने प्रथम चरण में एक लाख मास्क मंगाकर वृहत स्तर पर मास्क वितरण सह जागरूकता महाअभियान की श्रीगणेश भी क्षेत्र में कर रखी है। रविवार को इस महाअभियान के लिए दूसरे चरण में ओर डेढ़ लाख मास्क उन्होंने मंगवाया है। यानी अब कुल ढाई लाख मास्क सदर विधायक श्री जायसवाल के सौजन्य से आवाम तक सीधे पहुंचेगा और लोगों को कोरोना सुरक्षा एहतियातों के पालन के साथ मास्क पहनने हेतु विशेष जागरूक किया जाएगा। मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि मास्क ही कोरोना का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन रहा है। ऐसे में हजारीबाग के हर चेहरे पर मास्क अनिवार्य करने की दिशा में गांव- कस्बों से लेकर शहरों तक हमारा मास्क वितरण सह जागरूकता महाअभियान युद्ध पर जारी है। किस कार्य में भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्तागण, विधायक प्रतिनिधिगण और हमारे सैकड़ों समर्थक अनवरत जुटे हुए हैं। इस सेवा कार्य में श्रमदान करने वाले सभी सेवाभावी लोगों के प्रति विधायक श्री जायसवाल ने कृतज्ञता जताई और उन्हें धन्यवाद दिया ।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now