रांची। भीषण गर्मी और लू के कारण राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने बुधवार को राज्य के कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 17 जून तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। विभाग के सचिव के रवि कुमार ने जानकारी दी कि कक्षा आठ से ऊपर तक के स्कूल कल यानी (15 जून) से खुल जाएंगे। वहीं 8वीं से नीचे के स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। इसको लेकर मौसम के रूख पर आगे का फ़ैसला लिया जाएगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



