नई दिल्ली: नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह से पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधु-संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। तमिलनाडु से 21 आदीनमों ने पीएम से मुलाकात की।
इस दौरान आदीनम ने प्रधानमंत्री मोदी सेंगोल को सौंपा। सेंगोल को अब उद्घाटन समारोह के दौरान सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में पूरे वैदिन मंत्रोच्चार के बाद सेंगोल को प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा गया। जिस समय इस प्रक्रिया को पूरा किया गया, तब 21 अधीनम वहां मौजूद रहे। इस मौके पर आदीनम के साथ वित्त मंत्र निर्मल सीतारमण भी मौजूद थीं।



