इचाक। ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इचाक क्षेत्र में हो रहे ड्रग्स तस्करी में इचाक थाना की संलिप्तता की भुमिका की जांच करने का मांग किए है ।गौतम कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा की जब पुलिस का ड्राइवर ड्रग्स तस्करी में जेल जा सकता तो अन्य पदाधिकारी क्यों नही ?ड्रग्स तस्करी के मामले में पुर्व में भी निर्धारित जगह , तस्करों का नाम दिया गया।लेकिन थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से क्यों नही लिए ?थाना में कई अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़े : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनों में बढ़ेगी क्षमता
इसमें थाना प्रभारी समेत अन्य थाना स्टाफ की स्पष्ट भुमिका है वे तस्करों से सांठ गांठ कर मोटी उगाही कर रहे। ड्राइवर शुभम कुमार आखिर क्षेत्र में किसके इशारे पर ड्रग्स कारोबारियों को बढ़ावा दे रहे थे ।मैं धन्यवाद देना चाहता हूं की एसडीपीओ अमित कुमार आनंद व पुलिस अधीक्षक श्री मान अंजनी अंजन जिन्होंने साहसी कदम उठाकर ड्रग्स तस्करी में थाना के निजी स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही किए ।इचाक प्रखंड के तमाम जनता की ओर से जन्मदिन की भी ढेर सारा बधाई और हमलोग आशान्वित है की ड्रग्स तस्करी में संलिप्त इचाक थाना समेत अन्य लोगो पर कार्यवाही करेंगे ।


