Garhwa : गढ़वा- रमना में जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का संदूक मिलने से सनसनी फैल गई। प्राचीन शिव मंदिर के पास घर निर्माण के लिए JCB से खुदाई चल रही थी, तभी जमीन के अंदर दबा संदूक मिला। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। संदूक पर दावा करने को लेकर विवाद की स्थिति भी बनने लगी। बताया जा रहा है कि करीब 40 परिवारों ने संदूक पर अपना दावा जताया है। हालांकि, संदूक के अंदर क्या है, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने संदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


