राॅंची। लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज और बिलिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। आरोप है कि मरीज की मौत रात करीब 2 बजे हो गई थी, लेकिन सुबह 5:30 बजे तक फार्मेसी का बिल बनाया जाता रहा। परिजनों ने करीब दो घंटे में 200 इंजेक्शन दिए जाने पर भी सवाल उठाया।
यह भी पढ़े : थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त रक्त चढ़ाने की सुविधा : इरफान अंसारी
मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन ने तीन डॉक्टरों की टीम को अस्पताल भेजकर जांच कराई। टीम ने रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है। परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया और विधायक इरफान अंसारी से कार्रवाई की मांग की। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।


