उधगमंडलम (तमिलनाडु)। शनिवार की सुबह दो लोगों को बंद कमरे में मृत पाया गया। मौके पर जब पुलिस को बुलाया गया तो पता चला कि पास के एक गांव में बिजली कटौती के बाद रात भर बिजली जनरेटर से निकलने वाले धुएं में सांस लेने से दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं, तीन अन्य को जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, शुक्रवार की रात शोलूर ऊरडी में एक मंदिर उत्सव में बिजली गुल होने के बाद इन पांचों ने जनरेटर स्विच ऑन करने के बाद उससे सटे बंद कमरे में जाकर सो गए।
वहीं, शनिवार तड़के कुछ ग्रामीणों ने उन्हे कमरे में बेहोश पड़ा पाया और फौरन उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



