Share Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Copy Link NEW DELHI। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और राजनीति के शिखर पुरुष ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी की 99वीं जयंती पर आज उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर दिवंगत नेता को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ‘सदैव अटल’ पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर दिवंगत नेता वाजपेयी का पुण्य स्मरण किया।उन्होंने लिखा-‘पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर देश के सभी परिवारजनों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन। वे जीवनपर्यंत राष्ट्र निर्माण को गति देने में जुटे रहे। मां भारती के लिए उनका समर्पण और सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।’ 'सदैव अटल' former Prime Minister Vajpayee paid tribute to 'Always Atal' President Prime Minister arrived को दी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी प्रधानमंत्री पहुंचे राष्ट्रपति
रांची हॉकी झारखंड की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार बने अध्यक्षJuly 19, 2026