KODARMA : डोमचांच प्रखंड अंतर्गत कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित खरखार बटियो नदी के समीप बुधवार देर रात को अज्ञात वाहन के चपेट में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गया। मृतक की पहचान मुकेश यादव पिता स्व. गणेश यादव ग्राम धरगांव, थाना नवलशाही, प्रखंड डोमचांच, जिला कोडरमा निवासी के रूप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश यादव का दिमागी हालत ठीक नहीं था. जिस कारण दिन – रात सड़क व चौक – चौराहा पर घूमते रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश देर शाम को नवलशाही की ओर देखा गया था। गुरुवार अहले सुबह सोशल मीडिया पर दुर्घटना की तस्वीर वायरल होने के बाद खोजबीन मे पता चला की बटियो नदी के समीप दुर्घटनाग्रस्त शव सड़क पर पड़ा था जिसे नवलशाही पुलिस ने शव को सदर अस्पताल कोडरमा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद परिजनों ने थाना मे आवेदन देकर शव को अपने घर लाया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



