Ranchi : मौसम विभाग,रांची के अनुसार आज 28 जून को राज्य के 13 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा व बोकारो जिला शामिल हैं। जबकि कल 29 जून को चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची व गुमला में भारी बारिश के संकेत हैं, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं गढ़वा, पलामू, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा में वज्रपात के साथ बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 30 को नौ जिला व एक जुलाई को पांच जिला में भी अच्छी बारिश होने के संकेत दिये हैं। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


