RANCHI : झारखंड के कुछ हिस्सों में 13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की आशंका के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. रांची के लिए भी आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्कूल में छुट्टी का निर्देश दिया है. आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी, निजी विद्यालयों के लिए जारी किया गया है.
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश के अनुसार, कक्षा KG से कक्षा 06 तक की पठन-पाठन कार्य दिनांक 12.01.2026 (सोमवार) से 14.01.2026 (बुधवार) तक पूर्णतः स्थगित रहेगा.
कक्षा 07 से कक्षा 12 तक स्कूल का समय बदला
डीसी के आदेशानुसार कक्षा 07 से कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन कार्य सुबह 10:00 बजे से संचालित किया जाएगा.



