रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी फरवरी माह में रांची महानगर के अंतर्गत 156 बस्तियों में हिन्दू संगम का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़े : कड़ाके की ठंड, रांची में शिक्षा संस्थान इतने तारीख तक बंद
इस क्रम में रविवार, 11 जनवरी को संघ कार्यालय, रांची में अक्षत कलश पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें रांची महानगर की सभी 156 बस्तियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में महानगर, नगर पालक एवं बस्ती पालकों की व्यापक उपस्थिति दर्ज की गई।
पूजित अक्षत के माध्यम से सभी बस्तियों में हिन्दू संगम हेतु आमंत्रण दिया जाएगा। अक्षत पूजन एवं भारत माता की आरती के साथ हिन्दू संगम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
सभी हिन्दू संगम कार्यक्रम स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं बस्ती स्तर पर गठित आयोजन समितियों के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी संघ के रांची महानगर प्रचार प्रमुख स्निग्ध कुमार रंजन ने दी।




