पश्चिमी सिंहभूम: चाईबासा में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपये के सामान और नकदी की चोरी कर ली। घटना शनिवार रात नगर परिषद के वार्ड पार्षद राहुल लाल की दुकान ‘रोहित कलेक्शन’ में हुई। दुकान बस स्टैंड के पास स्टेडियम परिसर में स्थित है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह राहुल लाल जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर कपड़े, कैश बॉक्स में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता फैल गई। इसके बाद राहुल लाल ने सदर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सौंपा है।
राहुल लाल ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
वहीं, शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Read more : राज्यपाल संतोष गंगवार ने निरल पूर्ति को दिया ‘बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान’




