पटना: महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पटना के विद्यापति भवन में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समारोह में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी भी शामिल हुए।
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुमार, विधायक विनोद नारायण झा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी महाकवि विद्यापति को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती और पूजन किया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाकवि विद्यापति को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।




