कोडरमा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया डैम थाना क्षेत्र के उरवां स्थित बाबा लाइन होटल में विशेष पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी कर कथित देह व्यापार के एक संदिग्ध रैकेट का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान होटल से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं होटल संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल परिसर से दो कार, दो बाइक तथा कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि होटल में बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाती थी।
यह भी पढ़े : पहली सोमवारी पर बाबा नगरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है और आर्थिक लेन-देन, होटल के रिकॉर्ड और संभावित अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
होटल में अनैतिक देह व्यापार के मामले में छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन आरोपितों रंजीत कुमार, बिरेन्द्र कुमार, किशोर प्रसाद और मो एहतेशाम पे मो इस्लाम को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान तीन पीड़िताओं को भी बरामद कर मुक्त कराया गया, जबकि अनैतिक देह व्यापार में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ब्रोकर कैलाश प्रसाद वर्मा एवं होटल के मैनेजर रवि कुमार को भी पकड़ा गया।
मौके से आपत्तिजनक सामग्री सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए, जिनमें कंडोम, शराब और शराब की खाली बोतलें, सिगरेट, शक्तिवर्धक टेबलेट शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त होटल परिसर से आरोपितों के ०2 चारपहिया वाहन एवं ०1 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद जब्त की गई है।



